संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना संक्रमित होने और होम आइसोलेशन का अनुभव

7 नवंबर को मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था और 23 नवंबर को मेरा 17 दिन का होम आइसोलेशन पूरा हो गया और अभी मैं पहले से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, इस मुश्किल समय में अपने अपने तरीके से मेरा हौसला बढ़ाने वाले मेरे परिवार सदस्य और दोस्तों को मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा |         मैं अपना कोरोना संक्रमित होने और ठीक होने का अनुभव बताना चाहूंगा, शायद इसे पढ़ के कुछ लोगों को कुछ सीखने को मिले| भाग 1- कोरोना पॉजिटिव 30 अक्टूबर को7 माह बाद मैं कार से बिलासपुर गया था और 3 दिन रुका था, वहां मैं एक समारोह में गया था और एक एग्जाम दिलाया। वहां मुझे बुखार आया था, जिसको ठीक करने के लिए मैंने स्वयं से मेडिसिन लेके खाया था, जिससे बुखार चला गया था।                             1 नवंबर को मैं बस से घर वापस आया, तब मैं ठीक था परंतु 2 नवंबर से मुझे स्वाद आना बंद हो गया और ना सुगंध आ रहा था। 4 नवंबर को रात में मुझे वापस बुखार आया और बहुत ठंड लग रहा था और बहुत खराब अनुभव रहा। 5 नवंबर को डॉक्टर को जाके दिखाया और टायफायड व...